मध्य प्रदेश : चीन के एजेंट और देशद्रोही हैं कमलनाथ,वीडी शर्मा-FIR दर्ज

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारत का कोरोना कहकर चीनी षड्यंत्र का हिस्सा बने हैं, बल्कि कमलनाथ चीन के एजेंट हैं. उन्होंने देशद्रोह किया है. सरकार को कमलनाथ के खिलाफ सख्त कर्रवाई करनी चाहिए.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कोरोना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) पर पलटवार करते हुए उन्हें चीन का एजेंट (China’s agent) और देशद्रोही (traitor) बताया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ के खिलाफ राज्य सरकार को FIR दर्ज जेल भेजना चाहिए. वीडी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) कोई आरोप नहीं लगा रहे है. कमलनाथ ने संवैधानिक पद की गरिमा खत्म की है. कमलनाथ मध्य प्रदेश में मौत के आंकड़े बता रहे हैं, इससे अच्छा होता वे राज्य में किसी कोरोना पीड़ित की मदद करते. मौतों की बात करके उन्होंने राज्य में सिर्फ भय का वातावरण बनाने का प्रयास किया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है.

‘कमलानाथ को देश कभी माफ नहीं करेगा’

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत का कोरोना शब्द कहकर चीनी षड्यंत्र का हिस्सा बने हैं, बल्कि कमलनाथ चीन के एजेंट हैं. पूर्व मुख्यमंत्री चीन के पुराने एजेंट रहे हैं. कमलनाथ ने देशद्रोह किया है. सरकार को कमलनाथ के खिलाफ सख्त कर्रवाई करनी चाहिए. देश कमलनाथ को दुनिया में बदनाम करने के लिए कभी माफ नही करेगा.

वहीँ आज भोपाल में भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है

 

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493