मप्र भाजपा मुख्यालय में विभीषणों का प्रकोप

index(खुसुर-फुसुर)-मप्र भाजपा मुख्यालय में आजकल मीडिया प्रभारी की खबर भाजपा मुख्यालय के विभीषणों द्वारा लीक किये जाने की सुगबुगाहट चल रही है.सत्ता की मुख्यधारा में सम्मिलित होने के लिए बेताब कुछ नेता इसके लिए किसी भी हद को पार करने के लिए बेताब हैं क्योंकि ये जानते हैं की इनके संगठन के मुखिया को पटा लिया जाएगा.

अभी हाल में भोपाल से प्रकाशित समाचार पत्र में छपी खबर कार्यालय में ही बैठने वाले एक व्यक्ति जो स्वयं को भाजपा के सभी पदों के सर्वाधिक योग्य मानता है ने खबरनवीस को दी.अगले ही दिन भाजपा के अध्यक्ष से वह बयान जारी करवा दिया गया जो लोकायुक्त के सम्मान के विपरीत था.

भाजपा के घटकों में यह खुसुर-फुसुर है की इस तरह के स्वयंभू नेता संगठन का नुकसान अपने फायदे के लिए कर रहे हैं,संगठन तक यह खबर पूर्व की तरह पहुँच गयी है अब देखना यह है की होता क्या है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493