कनाडा :स्कूल के कैंपस में दबी मिली 200 से ज्यादा बच्चों की लाशें, अभी तलाश जारी

कनाडा में, जहां एक स्कूल से 215 बच्चों के शव मिले हैं। इनमें से कुछ की उम्र तो तीन साल से भी कम है। एक समाचार विज्ञप्ति के मुताबिक जमीन के नीचे की वस्तुओं का पता लगाने वाले रडार की मदद से ये शव मिले। सूत्रों के मुताबिक इनकी संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि स्कूल के मैदान और आसपास के इलाकों की तलाशी ली जानी अभी बाकी है। सवाल ये है कि इतनी लाशें आईं कहां से?

बताया जा रहा है कि यह कभी कनाडा का सबसे बड़ा आवासीय विद्यालय हुआ करता था। 19वीं सदी से 1970 के दशक तक फर्स्ट नेशन के 150,000 से अधिक स्थानीय (Indigenous) बच्चों को कनाडाई समाज में शामिल करने कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा वित्त पोषित ईसाई स्कूलों में पढ़ाया जाता था। उन्हें ईसाई धर्म में परिवर्तन के लिए विवश किया जाता और अपनी मातृ भाषा बोलने नहीं दी जाती थी। कई बच्चों को पीटा जाता था और माना जाता है कि उस दौरान 6,000 बच्चों की मौत हो गयी थी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493