मुम्बई-ट्विटर पर #BoycottKareenaKhan ट्रेंड कर रहा है। करीना के सीता बनने से कई लोगों ने ऐतराज जताया है। इसकी कई वजहें भी ट्वीट्स में देखने को मिली हैं। सीता के रोल के लिए करीना का फीस बढ़ाना लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि तैमूर अली खान की मां पर्दे पर सीता का रोल नहीं कर सकती। यूजर्स का कहना है कि करीना पर्दे पर सीता का रोल निभाना डिजर्व नहीं करती हैं। कई लोगों ने करीना के सीता बनने पर विरोध प्रदर्शन तक करने की धमकी दी है। उनका कहना है कि मेकर्स करीना को सीता बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं कर सकते।
dharmpath.com dharmpath