मियामी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कोलंबिया की सुंदरी पॉलिना वेगा ने रविवार रात मिस यूनिवर्स 2014 का ताज जीत लिया।
मिस अमरिका निया सैंशेज प्रतिस्पर्धा की पहली उपविजेता और यूक्रेन की सुंदरी डियाना हरकुशा दूसरी उपविजेता रहीं।
पॉलिना ने 87 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स के ताज पर कब्जा जमाया।
मिस यूनिवर्स 2013, वेनेजुएला की गेब्रिएला इस्लर ने फ्लोरिडा के मियामी में आयोजित प्रतिस्पर्धा में अपनी उत्तराधिकारी पॉलिना को ताज पहनाया।
इस वर्ष मिस यूनिवर्स प्रतिस्पर्धा की खास बात यह रही कि इस बार मिस यूनिवर्स का ताज नया था, जो डायमंड इंटरनेशनल कार्पोरेशन (डीआईसी) ने तैयार किया था।
dharmpath.com dharmpath