आज जारी हो जाएगा 12वीं कक्षा का रिजल्ट

भोपाल- माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश 12वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। छात्रों को लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार है। आज दोपहर 12 बजे 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट की घोषणा शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार करेंगे। कोरोना महामारी के कारण इस बार छात्रों का परिणाम बिना परीक्षा लिए ही तैयार किया जा रहा है। इस बार एमपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट 10वीं के ‘बेस्ट ऑफ फाइव सब्जेक्ट’ नियम के तहत तैयार किया गया है। इसमें 10वीं कक्षा के पांच सबसे अच्छे परफॉर्मेंस वाले सब्जेक्ट के मार्क्स लिए गए हैं। आज इन परिणामों को घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, ऑफिशियल वेबसाइट, mpresults.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपना परिणाम देख सकेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493