मप्र:कल होगा वैक्सीनेशन महाअभियान

भोपाल- मध्यप्रदेश में वैक्सीनेश अभियान तेजी से जारी है। इसी क्रम में प्रदेश को अब केंद्र सरकार की तरफ से 11 लाख एक्स्ट्रा डोज मिली है। बता दें कि सोमवार को सीएम शिवराज ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात कर एक्स्ट्रा डोज की मांग की थी। जिसे पूरा करते हुए केंद्र सरकार ने प्रदेश को 11 लाख एक्स्ट्रा डोज स्वीकृत कर दिए हैं। वहीं मंगलवार तक 11 लाख वैक्सीन मध्यप्रदेश में सप्लाई कर दी जाएंगी। प्रदेश में 25 और 26 अगस्त को वैक्सीनेशन महाअभियान होना है। जिसमें सरकार ने 35 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस वैक्सीनेशन अभियान में वैक्सीन की कमी न हो इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से वैक्सीन के 11 लाख एक्स्ट्रा डोज स्वीकृत किए गए है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493