राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा

इंदौर- प्रदेश में कोरोना का खतरा टलते ही डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। राजधानी समेत कई जिले डेंगू और चिकनगुनिया की चपेट में आ चुके हैं। राजधानी भोपाल में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां डेंगू के 11 नए मरीज सामने आए हैं। जिसके बाद राजधानी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। वहीं राजधानी में अब तक चिकनगुनिया के 7 नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अब स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ गई है। हालांकि इन बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।

बता दें कि इंदौर सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित जिले में से एक था, वहीं अब जब यहां कोरोना मामले थमे ही थे कि डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ती ही जा रही है। जिले में अब तक बंगाली चौराहा, प्रोफेसर कॉलोनी, मालवा मिल, स्नेहलतागंज, भवरकुआं, न्यू द्वारकापूरी, बर्फानी नवरतन बाग, विजय नगर, नंदा नगर समेत कई इलाकों में डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जानकारी के मुताबिक इस बार जो डेंगू के मरीज मिल रहे हैं उसमें 11 वर्ष से लेकर 45 वर्ष तक के मरीज शामिल है। वहीं अब तक जिले में डेंगू के कुल 50 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

डेंगू चार किस्मों के वायरस के संक्रमण से फैलता है। यह वायरस मादा एडीस मच्छर के काटने शरीर में फैल जाता है। डेंगू केवल गंदे पानी ही नहीं बल्कि साफ पानी में भी फैलता है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के फैलने का खतरा बना रहता है। यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है। डेंगू की चपेट में आने के बाद लोगों को तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। इन लक्षणों के साथ ही कई बार लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी जैसी शिकायत भी इसमें देखने को मिलती है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493