उप्र: कमजोर कांग्रेस का दमदार मौन प्रदर्शन

लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर चल रहा प्रियंका गांधी का मौन प्रदर्शन खत्म हो गया है. वे गांधी प्रतिमा से निकल गई हैं. इस दौरान प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस की 70 साल की कमाई को लुटा दिया.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हजरतगंज पर स्थित गांधी प्रतिमा पर सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मौन व्रत पर बैठ गईं. उन्होंने मांग की है है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को उनके पद से बर्खास्त किया जाए. लगभग एक घंटे के मौन प्रदर्शन के बाद प्रियंका गांधी गांधी प्रतिमा से निकल गईं.

मौन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि लखीमपुर घटना में मृतक परिवार को अगर कोई इंसाफ दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी जनता का विश्वास खोने वाली और 8 लोगों के हत्यारों को बचाने वाली पार्टी है. बीजेपी वह पार्टी है जिसने कांग्रेस की 70 साल की कमाई को लुटा दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी वो पार्टी है, जिसके राज में 500 किसान मारे जा चुके हैं. ऐसी पार्टी के सर्टिफिकेट की जरूरत हमें नहीं है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493