शंकर महादेवन: शो में बच्चे जीत हासिल करने के बजाय, भाग लेने पर ध्यान दें

मुंबई-सा रे गा मा पा सिंगिंग रियलिटी शो के नए सीजन में जज के रूप में वापसी पर गायक शंकर महादेवन ने कहा कि बच्चों को जीत हासिल करने के बजाय भाग लेने पर ध्यान देना चाहिए।

आदित्य नारायण और शंकर महादेवन ने मुंबई में म्यूजिक का सबसे बड़ा त्योहर सा रे गा मा पा के एक शानदार लॉन्च इवेंट में मेजबानी की।

शंकर से उनके सबसे यादगार प्रतियोगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, अभी हमारे पास प्रतिभा का इतना अविश्वसनीय पूल है कि उनमें से चयन करना मुश्किल था। उदाहरण के लिए, बहुत समय पहले मैं एक रियलिटी शो में जज कर रहा था, एक गायक था जो पांचवें दौर में बाहर हो गया, और आज, वह इस देश का नंबर एक गायक अरिजीत सिंह हैं।

विशाल ददलानी के साथ गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया भी जज के रूप में काम करेंगे और आदित्य नारायण शो की मेजबानी करेंगे।

शंकर महादेवन 9 साल के लंबे अंतराल के बाद जी टीवी के शो में वापसी कर रहे हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493