नयी दिल्ली-23 सितंबर को भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा था कि अदालत पेगासस स्पाइवेयर का इस्तेमाल कर पत्रकारों, कार्यकर्ताओं, राजनेताओं आदि की जासूसी के आरोपों को देखने के लिए एक तकनीकी समिति गठित करने पर विचार कर रही है. इजरायली कंपनी NSO ने पेगासस स्पाइवेयर को तैयार किया है. चीफ जस्टिस ने कहा था कि तकनीकी समिति का हिस्सा बनने के इच्छुक व्यक्तियों की पहचान करने में कठिनाइयों के कारण आदेश में देरी हो रही है. 13 सितंबर को चीफ जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस हेमा कोहली की बेंच ने पेगासस मामले में अंतरिम आदेश सुरक्षित रखा था.
dharmpath.com dharmpath