मप्र में कांग्रेस बनाएगी 50 लाख नए सदस्य

भोपाल- मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सदस्यता अभियान शुरु कर दिया है। राज्य में पार्टी ने 50 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निर्देश पर राज्य में कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने पार्टी के प्रदेष कार्यालय के सभाकक्ष में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ किया।

सदस्यता अभियान की शुरुआत के मौके पर बड़ी संख्या मंे युवाओं ने भी इस अवसर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता महाअभियान का शुभारंभ करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी 50 लाख नये सदस्य बनायेगी। जो युवा पहली बार कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं, उनके लिए यह दिन ऐतिहासिक है, क्यांेकि उनके लिए आज का दिन कांग्रेस की संस्कृति, नीति, विचारों को ग्रहण करने का दिन है।

उन्होने आगे कहा कि कांग्रेस की संस्कृति देश की संस्कृति है, दिल जोड़ने की संस्कृति है, रिश्ते जोड़ने की संस्कृति है। इसी संस्कृति के कारण हमारा देश आज एक झंडे के नीचे खड़ा है।

कमल नाथ ने कहा कि हमारे देश में इतने धर्म, इतनी जाति, विभिन्न रस्में, विभिन्न भाषाएं हैं, यही हमारे देश की महानता है। देश की महानता में ही हमने हमेशा गर्व किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे देश में हम जिस क्षेत्र में जाते हैं, हम उस वेष भूषा और भाषा से पहचाने जाते हैं, जो देश की अनेकता को एक माला में पिरोती है और यहीं कांग्रेस की संस्कृति है।

कांग्रेस के महाअभियान शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस की पुन: नवीन सदस्यता ग्रहण की।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493