कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति से ग़ुलाम नबी आज़ाद को बाहर किया

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ग़ुलाम नबी आज़ाद  जी-23 का हिस्सा हैं- इस समूह ने पिछले साल पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर दल के ढांचे में व्यापक बदलाव की मांग की थी. अब पांच सदस्यीय नई अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का पुनर्गठन कर दोबारा इसकी ज़िम्मेदारी पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को ही सौंपी गई है.

नई दिल्ली: कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का पुनर्गठन किया जिसकी कमान फिर से पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी को ही सौंपी गई है. नई समिति में गुलाम नबी आजाद, सुशील कुमार शिंदे और मुकुट मीठी को जगह नहीं दी गई.

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, इस पांच सदस्यीय समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी भी सदस्य के रूप में शामिल होंगी. कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर इस समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं.

इस समिति में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जी परमेश्वर को भी बतौर सदस्य शामिल किया गया है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493