भोपाल- एक तरफ कोरोना पुन: पैर पसारता नजर आ रहा है। तो वहीं दूसरी ओर विश्वविद्यालय के परीक्षाएं ऑफ़लाइन कराई जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके चलते ऑफ़लाइन एग्जाम के विरोध में आज यानि दोपहर RGPV यूनिवर्सिटी में छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया। भारी तादाद में छात्रों ने कुलपति कक्ष का घेराव किया। यह प्रदर्शन छात्र युवक कांग्रेस भोपाल उपाध्यक्ष गोपिल कोटवाल के नेतृत्व में किया गया।
dharmpath.com dharmpath