कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का डर, मप्र में IAS सर्विस मीट स्थगित
December 4, 2021
180 Views
भोपाल-मध्यप्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे का असर IAS सर्विस मीट पर पड़ा है। राजधानी भोपाल में 17 से 19 दिसंबर तक चलने वाली इस IAS SERVICE MEET मीट को स्थगित कर दिया गया है। सीएम शिवराज इसकी शुरुआत करने वाले थे। मध्यप्रदेश IAS एसोसिएशन के अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव आईपीसी केसरी ने बताया कि कोरोना के नए वैरिएंट के फैलने की आशंका को ध्यान में रखकर मीट को स्थगित करने का फैसला हुआ है।स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए साफ निर्देश दिए गए हैं। RT-PCR में पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों के अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश दिए गए हैं। ओमिक्रॉन की पुष्टि के बाद मरीज के संपर्क में आए लोगों की पहचान फिर तत्काल ट्रेसिंग करते हुए जरूरी सर्विलांस के निर्देश हैं।