चढ़ूनी ने बनायी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’, पंजाब में उतारेंगे प्रत्याशी

किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कल शनिवार को ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ नाम से अपनी एक राजनीतिक पार्टी बनाई और ऐलान किया कि उनकी नई नवेली पार्टी अगले साल पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

पार्टी का गठन करते हुये हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा-” देश में पार्टियों की कमी नहीं है परन्तु आज देश में बदलाव की ज़रूरत है। इन पार्टियों ने राजनीति को व्यापार बना लिया है। राजनीति में बदलाव लाने के लिए, राजनीति को शुद्ध करने के लिए हम अपनी नई धर्मनिरपेक्ष पार्टी ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ लॉन्च कर रहे हैं”।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि हम ‘संयुक्त संघर्ष पार्टी’ का गठन कर रहे हैं। और उनकी पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी।

प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राजनीति में शुचिता तथा अच्छे लोगों को आगे लाना होगा। राजनीतिक नेताओं की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि वे ग़रीबों के हितों को नज़रअंदाज़ करते हुए पूंजीपतियों के पक्ष में नीतियां बनाते हैं।

वहीं एक पत्रकार के सवाल के जवाब में किसान नेता चढ़ूनी ने कहा कि वह खुद पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493