उप्र:भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने योगी आदित्यनाथ सरकार से दिया इस्तीफ़ा

लखनऊ:स्वामी प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से इस्तीफ़ा दे दिया है. वो योगी सरकार में श्रम विभाग के मंत्री थे. इसके बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मौर्य के साथ एक तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा – सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि उनके इस्तीफ़े का ‘असर 2022 विधानसभा चुनाव के बाद दिखाई देगा.’

इसमें उन्होंने लिखा है, “श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री के रूप में विपरीत परिस्थितियों व विचारधारा में रहकर भी बहुत ही मनोयोग के साथ उत्तरदायित्व का निर्वहन किया है किंतु दलितों, पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार नौजवानों एवं छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के कारण उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं “

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493