तमिल अभिनेता धनुष का टूट गया ऐश्वर्या रजनीकांत से 18 साल पुराना पति -पत्नी का रिश्ता

मुंबई.  ‘अतरंगी रे’ में एक अहम रोल में नजर अभिनेता एवं  तमिल फिल्मों के जाने-माने फिल्म स्टार धनुष ने एक ऐसा ऐलान किया है वे अपनी पत्नी ऐ्श्वर्या रजनीकांत से अलग हो रहे है. धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर इस बात का ऐलान किया है दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं.

दोनों ने एक ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ’18 सालों का साथ… दोस्तों के तौर पर कपल पर तौर पर, पेरेंट्स के तौर पर. एक दूसरे शुभचिंतक होने के तौर पर. ये यात्रा एक साथ आगे बढ़ने, समझने, एडजस्ट करने और अपनाने वाली रही है…. आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं. ऐश्वर्या और मैंने बतौर कपल अलग होने का फैसला कर लिया है, और अब हम व्यक्तिगत तौर पर खुद को और बेहतर समझने का वक्त देंगे. कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें इससे डील करने के लिए प्राइवेसी दें.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493