मुम्बई-कोरोना महामारी की तीसरी लहर कमजोर पड़ती नजर आ रही है, लेकिन एक के बाद एक लगातार लोग इसके शिकार होते जा रहे हैं। ताजा खबर बॉलीवुड से आ रही है जहां अभिनेत्री काजोल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले सितारों में एक नाम और जुड़ गया। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन्स को जानकारी दी कि उनकी कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
dharmpath.com dharmpath