सही उदाहरण पेश करना चाहती हैं पॉलिना

न्यूयार्क, 27 जनवरी (आईएएनएस)। नई मिस यूनिवर्स पॉलिना वेगा मानती हैं कि उन्होंने युवा महिलाओं के समक्ष बुद्धिमान और अच्छे दिल वाली युवती होने का एक सटीक उदाहरण पेश किया है।

कोलंबिया की 22 वर्षीया पॉलिना ने फ्लोरिडा के मियामी में 87 देशों की सुंदरियों को मात देते हुए 25 जनवरी को मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया।

उन्होंने वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ के साथ साक्षात्कार में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने के बारे में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “जब हम किसी प्रतिस्पर्धा में भाग लेते हैं, तो हम किशोर और नवयुवतियों के लिए उदाहरण बनते हैं। यह बेहद संवेदनशील बात है।”

उन्होंने कहा, “मैं यह दर्शाना चाहती हूं कि खूबसूरत होना और शानो शौकत की जिंदगी जीना महत्वपूर्ण नहीं है। खूबसूरती महसूस करने की चीज है। बुद्धिमान, पेशेवर, मेहनती और अच्छे दिल वाली युवती बनिए। मैं यह उदाहरण पेश करना चाहती हूं।”

वेगा इस समय न्यूयार्क में रहती हैं। उन्होंने कहा, “न्यूयार्क में रहना मेरे जीवन का सपना था और अब मैं अपने सपने को जी रही हूं। मुझे सड़कों पर घूमना, चीजों को देखना और इस शहर को महसूस करना अच्छा लगता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493