भोपाल: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की लाठियों की पूजा,वैलेंटाइन डे पर खदेड़ेंगे प्रेमी जोड़ों को

भोपाल: वैलैंटाइन डे से एक दिन पहले रविवार को शिव सेना कार्यकर्ताओं ने भोपाल में प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर शहर के पार्कों में प्रेमी जोड़े दिखे तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रेमी जोड़ों को सोमवार को वैलेंटाइन डे न मनाने देने की शपथ ली। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता कालिका शक्ति पीठ मंदिर पर लाठियों की पूजा करते हुए देखे गए। उन्होंने यह चेतावनी भी दी है कि अगर जोड़ों को सार्वजनिक पार्कों में घूमते हुए देखा जाता है तो उनकी टांगें तोड़ दी जाएंगी।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493