‘कॉमन मैन’ लक्ष्मण के निधन से बॉलीवुड में शोक

मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने मंगलवार को विख्यात काटरूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण (94) के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश ने सुबह की अपनी मुस्कान खो दी है।

फिल्मी हस्तियों ने ट्विटर पर ‘द कॉमनमैन’ कार्टून किरदार के रचनाकार लक्ष्मण के निधन पर शोक जताते हुए लिखा :

-अनिल कपूर : आर.के. लक्ष्मण के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। मुझे दिग्गज कलाकार के हाथों अपना स्केच बनवाने का सौभाग्य मिला था।

-अनुपम खेर : आर.के. लक्ष्मण के निधन के साथ ही भारत ने अपनी सुबह की मुस्कान खो दी।

-राहुल बोस : मिस्टर आर.के. लक्ष्मण के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।

-मसाबा गुप्ता : हास्य ने गूढ़ता का एक खूबसूरत संकेत खो दिया है। इसे सरल लेकिन उत्कृष्ट रखने के लिए आपका शुक्रिया। आत्मा को शांति मिले।

-स्वरा भास्कर : काव्योचित रूप से त्रासदीपूर्ण है कि ‘द कॉमन मैन’ के रचनाकार का निधन गणतंत्र दिवस पर हुआ।

-कबीर बेदी : 50 वर्षो से अधिक समय तक किसी ने भारत के आम आदमी की खीझ व भावनाओं को लक्ष्मण की तरह जाहिर नहीं किया।

-विक्रम भट्ट : आम आदमी के चित्रकार नहीं रहे। आर.के. लक्ष्मण की आत्मा को शांति मिले। हमारे बीच के सर्वाधिक असाधारण व्यक्ति को एक आम आदमी का सलाम।

-मनोज बाजपेयी : आज आम आदमी रो रहा है। उसके रचनाकार व उसकी आवाज हमेशा के लिए चली गई। आर.के. लक्ष्मण की आत्मा को शांति मिले।

-सुभाष घई : आर.के. लक्ष्मण के साथ बहुत यादगार यादें जुड़ी हैं। वह असाधारण रूप से सरल पुरुष थे। उन्होंने मेरे संस्थान विस्लिंग वुड्स के लिए अपनी किताब की हस्ताक्षरित 15 प्रतियां विशेष तौर पर मेरे लिए भेजी थीं।

-गुल पनाग : आम आदमी। आत्मा को शांति मिले। प्रतिभावान।

-अमीषा पटेल : महान काटरूनिस्ट आर.के.लक्ष्मण के निधन के बारे में सुनकर दुख हो रहा है। आम आदमी की आवाज। आपकी कमी खलेगी।

-कुणाल कोहली : आर.के.लक्ष्मण की आत्मा को शांति मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493