भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन संकट व क्रिप्टो करेंसी पर ट्वीट किए गए

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया और रविवार सुबह उससे यूक्रेन संकट तथा क्रिप्टो करेंटी के मुद्दे पर कई ट्वीट किए गए.

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि कंप्यूटर आपदा आपातकालीन दल (सीईआरटी – CERT-in) को इससे अवगत करा दिया गया है और जांच चल रही है.

इसके कुछ समय बाद ही उनके अकाउंट को सुरक्षित कर लिया गया.

भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि नड्डा का ट्विटर अकांउट कुछ वक्त के लिए हैक हुआ था. पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘अब यह नियंत्रण में है. हम असली कारण का पता लगाने के लिए ट्विटर से बातचीत कर रहे हैं.’

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493