मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यूक्रेन से लौटे विद्यार्थियों से की बातचीत

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में यूक्रेन से लौटे प्रदेश के विद्यार्थियों से बात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नई दिल्ली में मध्यप्रदेश शासन के आवासीय आयुक्त को इन विद्यार्थियों को आवश्यक रहवास और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यूक्रेन से एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली पहुँची है। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नई दिल्ली में मध्यांचल और अन्य स्थानों पर विद्यार्थियों के लिए आवश्यकतानुसार रुकने की व्यवस्था की गई है। उन्हें अन्य जरूरी सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश के कुछ विद्यार्थियों से दूरभाष और वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनका हौंसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के बड़वानी नगर की बेटी जेनिशा पटेल की दिल्ली वापिसी पर पूछा कि यूक्रेन से भारत की यात्रा में कोई कठिनाई तो नहीं आई। दिल्ली के मध्यांचल भवन में आप रुक सकती हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अधिकारियों को अन्य विद्यार्थियों के लिए भी व्यवस्था कर उन्हें आश्वस्त और चिंता मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493