बाबा भगवान राम ट्रस्ट की ओर से सोगड़ा के ब्रह्मनिष्ठालय आश्रम आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र जांच कैम्प

जशपुर-बाबा भगवान राम ट्रस्ट की ओर से रविवार को जशपुर जिले के ब्रहृमनिष्ठालय सोगडा आश्रम में निःशुल्क आंख जांच एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य बाबा गुरुपद संभव राम जी ने ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष परम् पूज्य बाबा भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन के साथ की। इसके बाद जशपुर जिले के विभिन्न गांवों से आये ग्रामीण लोगों की आंख जांच की जाने लगी। सुबह दस बजे से लेकर शाम चार बजे तक चले चिकित्सा कैंप में 212 आवश्यक लोगों के आंख की जांच की गयी और आवश्यकतानुसार उन्हें निःशुल्क दवा भी दिया गया। इसके अलावा जांच के बाद 176 नेत्र रोगियों में निःशुल्क चश्मा का भी वितरण हुआ।
कैंप में पूरे दिन आते रहे रोगी
आश्रम प्रांगण में आयोजित किये गये कैंप में पूरे दिन रोगी आते रहे। जानकारी के अनुसार सबसे अधिक जिले के सोगड़ा, नालापारा, डकोना, चडिया, गोरिया टोली और डुमरा टोली गांव के लोगों ने कैंप का लाभ उठाया।नेत्र चिकित्सक डॉक्टर टीपी कुशवाहा और नेत्र जांच में सहायक आशीष ने रोगियों के आखों की जांच की। वहीं, पूरे दिन गुरुपद बाबा कार्यक्रम का निरीक्षण करते रहे और आश्यकतानुसार सलाह देते रहे। कैंप में आश्रम के दर्जन भर स्वयं सेवकों ने सहयोग किया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493