देहरादून पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उत्तराखंड में कांग्रेस आलाकमान ने सौंपी है बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंच गए।

उत्तराखंड में मतगणना से पहले भूपेश बघेल की एंट्री कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर हुई है। माना जा रहा है कि अपने तमाम विधायकों को सुरक्षित उत्तराखंड से बाहर ले जाने के लिए कांग्रेस ने ये जिम्मेदारी भूपेश बघेल को दी है। वहीं देहरादून पहुंचे भूपेश बघेल ने साफ तौर पर कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बन रही है और कांग्रेस बहुमत पाने जा रही है।

आपको बता दें मतगणना के बाद जो भी तमाम विधायक कांग्रेस के रहेंगे उनको चार्टर प्लेन से राजस्थान और छत्तीसगढ़ ले जाने का प्लान है, जैसे कांग्रेस में कैलाश विजयवर्गीय के उत्तराखंड आने से चर्चाएं बहुत गर्म हैं वहीं बीजेपी में भी भूपेश बघेल को लेकर चर्चाएं लगातार हो रही हैं कि आखिरकार भूपेश बघेल को पार्टी आलाकमान ने क्या जिम्मेदारी दी है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493