प्रदेश के सभी जिलों में लगेंगे महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर : मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सभी जिलों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच और परीक्षण के बाद आवश्यक उपचार की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रदेश की स्त्री रोग विशेषज्ञों और चिकित्सकों के साथ सभी चिकित्सकों को अपने दायित्व निर्वहन के लिए सुरक्षित वातावरण और परिवेश उपलब्ध है। यह आदर्श स्थिति बनी रहे, इसदिशा में भी संबंधित एजेंसियों को सक्रिय रखा जाएगा। इंदौर में हो रहे पाँच दिवसीय स्त्री रोग विशेषज्ञ अधिवेशन में प्रस्तुत शोध-पत्रों के निष्कर्षों के अनुसार राज्य सरकार जरूरी प्रबंध भी करेगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में हो रहे 64वें अखिल भारतीय प्रसूति एवं स्त्री रोग अधिवेशन (AICOG 2022) का मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा शुभारंभ कर रहे थे। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े और अधिवेशन की सह सचिव डॉ. रचना दुबे उपस्थित थी। अधिवेशन फेडरेशन ऑफ ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (FOGSI) की तरफ से हो रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493