मप्र:भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर सुखतवा पुल ढहा

भोपाल-मध्य प्रदेश में आज नर्मदापुरम जिले के भोपाल-नागपुर नेशनल हाइवे पर सुखतवा का अंग्रेजों के जमाने का पुल ढह गया लेकिन यह ऐसा कोई इकलौता पुल नहीं है जो अंग्रेजों के समय का है। प्रदेश में करीब 100 और पुल हैं जिन्हें अंग्रेजों ने या आजादी मिलने के कुछ साल बाद बनाया गया था। मगर इनके विकल्प अभी तक नहीं तैयार किए गए हैं और कभी भी यहां हादसा हो सकता है।

मध्य प्रदेश में नदी-नालों पर करीब 700 पुल हैं जिनमें से करीब 100 पुल अंग्रेजों के जमाने के बताए जाते हैं। इनमें से एक पुल आज नर्मदापुरम जिले के भोपाल-नागपुर हाइवे का सुखतवा था जो आज दर्जनों पहियों के ट्राले के गुजरने से ढह गया। पीडब्ल्यूडी विभाग के मुख्य अभियंता ब्रिज संजय खांडे ने बताया कि यह पुल नेशनल हाइवे के अंडर में था। वे बताते हैं कि आज भी मध्य प्रदेश में करीब 100 पुल ऐसे हैं जो अंग्रेजों के समय या फिर आजाद भारत के शुरुआत में बनाए गए थे। खांडे ने बताया कि अंग्रेजों के समय आर्च टेक्नालॉजी वाले पुल बनाए जाते थे और आजकल इन टेक्नालॉजी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493