Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » विश्व » चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें

चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें

April 19, 2022 8:18 am by: Category: विश्व Comments Off on चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें A+ / A-

शंघाई-इन दिनों चीन में कोरोना का विस्‍फोट हो गया है। नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके बावजूद आज वहां 3 मरीजों की मौत की खबर सामने आई है। यहां हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इन मौतों की घोषणा करते हुए एक बयान में, शंघाई के स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि उन्हें बचाने के पूरे प्रयास के बावजूद रविवार को अस्पताल में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि तीनों लोगों में पूर्व से चली आ रहीं कुछ स्वास्थ्य समस्‍याएं थीं।

शंघाई शहर के स्वास्थ्य आयोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पीड़ितों की उम्र 89 से 91 के बीच थी और उनका टीकाकरण नहीं हुआ था। तीन सप्ताह पहले ओमिक्रोन संक्रमण के प्रकोप के बाद से, शहर सख्त लॉकडाउन में, जिससे निवासियों में आक्रोश है। लाखों लोगों को उनके घरों में कैद कर दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव वाले किसी भी व्यक्ति को क्‍वारंटीन केंद्रों में भेजा जा रहा है।

चीन में कोरोना का कहर, लॉकडाउन के बाद शंघाई में 3 मौतें Reviewed by on . शंघाई-इन दिनों चीन में कोरोना का विस्‍फोट हो गया है। नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके बावजूद आज वहां 3 मरीजों की मौ शंघाई-इन दिनों चीन में कोरोना का विस्‍फोट हो गया है। नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि शंघाई में लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके बावजूद आज वहां 3 मरीजों की मौ Rating: 0
scroll to top