भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिका और यूरोप पर एक बार फिर पलटवार किया है। रायसीना डॉयलॉग में उन्होंने सालों से एशिया में चीन के आक्रामक व्यवहार की अनदेखी करने और तालिबान के साथ समझौता कर अफगानिस्तान को संकट में धकेलने का आरोप लगाया। रायसीना डायलॉग्स में जयशंकर अमेरिकी और यूरोपियन डिप्लोमैट्स से कहा कि आपने यूक्रेन और रूस युद्ध को लेकर भारत की बात की। मुझे याद है, एक साल से भी कम समय पहले अफगानिस्तान में क्या हुआ था, जहां नागरिकों को दुनिया ने एक संकट की ओर धकेल दिया।
dharmpath.com dharmpath