मप्र:तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी

बड़वानी- शहर के समीप खंडवा-बड़ौदा मार्ग स्थित बायपास पर रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे सड़क दुर्घटना हो गई। खरगोन से द्वारका (गुजरात) जा रही तीर्थ यात्रियों की बस असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं। इनमें कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बस में 18 यात्री सवार थे।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493