दिसपुर-असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की तुलना असम के उल्फा उग्रवादियों से की है। साथ ही राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वो उल्फा उग्रवादियों को भड़का रहे हैं। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आरएसएस की साप्ताहिक पत्रिकाओं ऑर्गनाइजर एवं पांचजन्य के 75 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में ये बात कही। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा कुछ नहीं है।
dharmpath.com dharmpath