सतना –मध्य प्रदेश के सतना में पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश, प्रतिमा पर डंडे बरसाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया की। सक्रिय हुई पुलिस ने बताया कि यह वीडियो धवारी चौराहा स्थित प्रतिमा का है। घटना मंगलवार की है, जिसमें कुछ युवक प्रतिमा को तोड़ने की कोशिश करने के साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारा लगाते दिखे।
dharmpath.com dharmpath