CG सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, 19 जिलों के बदले कलेक्टर

रायपुर-छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 37 अफसरों का तबादला कर दिया है। जिनमें 19 जिलों के कलेक्टर भी शामिल है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को तबादले के संबध में आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार अब बिलासपुर कलेक्टर का जिम्मा संभालेंगे। वही सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को रायपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले भूरे दुर्ग जिले के कलेक्टर थे।

कोरबा कलेक्टर रानू साहू को रायगढ़ का कलेक्टर बनाया। सरगुजा कलेक्टर संजीव कुमार झा को कोरबा कलेक्टर बनाया। राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर-चांपा का कलेक्टर बनाया।
बलौदा बाजार-भाटापारा कलेक्टर रहे डोमन सिंह को राजनांदगांव की जिम्मेदारी सौंपी। कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेंन्द्र मीणा को दुर्ग जिले की कमान सौंपी। विशेष सचिव डॉ प्रियंका शुक्ला को कांकेर जिले का कलेक्टर बनाया। कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को बस्तर कलेक्टर की जिम्मेदेरी सौंपी। बेमेतरा कलेक्टर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संचालक नियुक्त किया गया। दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी को कोंडागांव का कलेक्टर बनाया। जांजगीर-चांपा से जितेंद्र कुमार शुक्ला को बेमेतरा कलेक्टर बनाया।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493