भोपाल-नगरीय निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी और कांग्रेस के अलावा दूसरे राजनीतिक दल भी अपना दमखम दिखा रहें है। इस बार मध्यप्रदेश के चुनावी रण में हैदराबाद से सांसद और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी एंट्री मारी है। इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी चुनाव लड़ रही है। चुनावों में चुनाव प्रचार करने के लिए असदुद्दीन ओवैसी आज राजधानी भोपाल पहुंच चुके है। असदुद्दीन ओवैसी दो दिन पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।
dharmpath.com dharmpath