नई दिल्ली – चंडीगढ़ में दो दिन तक चली GST काउंसिल की बैठक में कई चीजों पर लगने वाले टैक्स की दरों में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ चीजों पर मिल रही छूट को वापस ले लिया गया है जबकि कई दूसरे सामान पर GST की दरों में इजाफा करने का फैसला किया गया है। जो सामान महंगे होंगे, उनमें पैक्ड और लेबल-युक्त गेहूं आटा, पापड़, पनीर, दही और छाछ आदि शामिल हैं। यह बदलाव जुलाई 18 से लागू होंगे।
dharmpath.com dharmpath