शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं हैं शिंदे,हमारी तरह मुम्बई को भी धोखा दे रही BJP-उद्धव ठाकरे

मुम्बई -शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को ‘तथाकथित शिवसैनिक’ को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाए जाने संबंधी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फैसले पर सवाल उठाया और आश्चर्य जताया कि भाजपा ने 2019 में शिवसेना को मुख्यमंत्री पद देने से इनकार क्यों किया था. उन्होंने सरकार के उस कदम की भी आलोचना की जिसमें पूर्ववर्ती सरकार के फैसले को बदलकर मुंबई मेट्रो के कार शेड को हरित पट्टी आरे कॉलोनी स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव है.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से 29 जून को इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करते हुए ठाकरे ने अपनी पूर्व सहयोगी भाजपा को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में उनसे किया गया वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता. देवेंद्र फडणवीस ने पहले घोषणा की थी कि वह एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल नहीं होंगे, लेकिन बाद में उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद पार्टी मुख्यालय में हुए जश्न में उनके शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं. दक्षिण मुंबई स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उद्धव ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार के पतन के ढाई साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी का जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम रखा गया था.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493