महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से की मुलाकात

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य में चल रही वर्तमान परिस्थित से उन्हें अवगत कराया. महाराष्ट्र में बनी नई सरकार और कई अन्य विषयों को लेकर तीनों नेताओं के बीच चर्चा हुई. मुलाकात को लेकर अमित शाह ने ट्वीट किया और शिंदे और फडणवीस को शुभकामनाएं दीं. शाह ने लिखा “महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनसे मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं.मुझे विश्वास है, नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में, आप दोनों लोगों की सेवा करके महाराष्ट्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493