कौन बनेगा राष्ट्रपति?-द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा, 21 को परिणाम

दिल्ली – देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह मतदान शुरू हुआ. वोटिंग (Rashtrapati Chunav Matdan) शाम 5 बजे तक जारी रही. चुनाव में NDA की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) तो पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) विपक्ष से साझा उम्मीदवार हैं. नतीजे गुरुवार यानी 21 जुलाई को आएंगे और इसके बाद पता चल जाएगा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) की जगह कौन लेगा? हालांकि चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) की स्थिति यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) की तुलना में स्पष्ट रूप से मजबूत है. राजनीतिक पार्टियों के समर्थन और उससे बनने वाले आंकड़ों के गणित की बात की जाए तो NDA उम्मीदवार के पक्ष में 60 प्रतिशत से अधिक मत पड़ने की संभावना है. मतदान संसद भवन और राज्य विधानसभाओं में होगा. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493