अभद्रता के आरोप में निलंबित 27 सांसदों ने मच्छरदानी में गुजारी रात

दिल्ली-अभद्रतापूर्वक व्यवहार को लेकर राज्यसभा और लोकसभा से सस्पेंड हुए कुल 27 विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने गुरुवार की रात भी संसद परिसर में गुजारी. मंगलवार की रात मच्छरों से परेशान रहे सांसदों ने नींद पूरी करने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग किया और आराम से अपनी रात गुजारी. बता दें कि संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने विपक्षी पार्टियों के ये सांसद सरकार के खिलाफ 50 घंटे का विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. आज दोपहर एक बजे उनका प्रदर्शन खत्म हो रहा है.सांसदों का प्रदर्शन गुरुवार की रात भी जारी रहा और संसद भवन के बाहर के मच्छरों से परेशान सांसदों ने मच्छरदानी लगाकर कल की रात अपनी नींद पूरी की. एएनआई से जारी तस्वीर में आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद संजय सिंह मच्छरदानी में सोए हुए दिखाई दे रहे हैं. तो वहीं, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सुष्मिता देव और मौसम बेनजीर नूर भी उनके आसपास दिखाई दे रही हैं.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493