भोपाल: मंदिर में रखे शिवलिंग में तोड़फोड़, लोगों में आक्रोश के बाद जांच में जुटी पुलिस

भोपाल -मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. एएनआई के मुताबिक मंदिर रखे शिवलिंग में तोड़फोड़ की गई है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. इधर पुलिस ने इस संबंध में बुधवार को एफआईआर भी दर्ज की है.शहर के एसीपी सचिन ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मंदिर के आसपास लोगों से इस संबंध में पूछताछ भी की जा रही है.बता दें कि शिवलिंग तोड़ने के मामले में शिकायत के बाद हनुमानगंज थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। शिकायतकर्ता ने सुबह 4 से 6 के बीच शिवलिंग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने की बात कही है। साथ ही इसके धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने धारा 295, और 295A के तहत एफआईआर दर्ज की है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493