Congress President Election Date: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होना तय हुआ है. वहीं, वोटों की गिनती 19 अक्टूबर को होगी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. केसी वेणुगोपाल के हवाले से न्यूज एजेंसी ANI ने बताया, ‘CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी. चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे (Congress President Election Date) और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी.
dharmpath.com dharmpath