Amitabh Bachchan covid Tests Negative: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन वापस कोविड निगेटिव होने के बाद वापस काम पर आ गए हैं. अमिताभ बच्चन ने बुधवार रात को अपने ब्लॉग पर साझा किया और बताया कि उनके आइसोलेशन के 9 दिन खत्म हो गए हैं. वे कोविड निगेटिव आए हैं. बिग बी ने लिखा-“काम पर वापस .. आपकी प्रार्थना कृतज्ञता का शुक्रगुजार.अभिनेता ने अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया, जिन्हें वह प्यार से ईएफ कहते हैं. बता दें, 24 अगस्त को बिग बी ने कोविड टेस्ट कराया था जिसमें वो पॉजेटिव आए थे. अभिनेता ने सबसे अपील की थी कि जो भी उनके नजदीक आए हैं वे भी अपना टेस्ट करवा लें.
dharmpath.com dharmpath