केरल के ऑटो रिक्शा ड्राइवर की किस्मत एक दिन में चमकी, ओणम बंपर लॉटरी में 25 करोड़ रुपए जीते

तिरुवनंतपुरम: केरल में एक व्यक्ति ने रविवार को 25 करोड़ रुपए की ओणम बंपर लॉटरी जीती है. यह व्यक्ति एक ऑटो रिक्शा चालक है और शेफ के तौर पर काम करने के लिए मलेशिया जाने की तैयारी कर रहा था. यहां श्रीवराहम के रहने वाले अनूप ने लॉटरी जीतने से एक दिन पहले शनिवार को लॉटरी टिकट (टी-750605) खरीदा था.मजेदार बात यह भी है कि एक दिन पहले ही उसका तीन लाख रुपए कर्ज का आवेदन मंजूर हुआ था. अनूप ने जिस एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदा था वहां मौजूद मीडिया कर्मियों को उसने बताया कि ‘टी-750605’ उसकी पहली पसंद नहीं था.

ऑटो रिक्शा चालक ने कहा कि वह पिछले 22 साल से लॉटरी टिकट खरीद रहे हैं और अब तक उन्हें कुछ सौ रुपए से लेकर अधिकतम पांच हजार रुपए तक मिले थे. उन्होंने कहा, मुझे जीतने की आशा नहीं थी इसलिए मैं टीवी पर लॉटरी के नतीजे नहीं देखता था. लेकिन जब मैंने अपना फोन देखा तो पता चला कि मैं जीत गया हूं. मुझे विश्वास नहीं हुआ और मैंने अपनी पत्नी को दिखाया. उसने कहा कि यह जीतने वाला नंबर है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493