केरल के पलक्कड़ जिले में आरएसएस नेता श्रीनिवास की हत्या मामले में इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेता अबूबकर सिद्दीक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार पीएफआई नेता को आरएसएस नेता एस के श्रीनिवासन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अब इस मामले को लेकर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है. पीएफआई ने CPI (M) के नेतृत्व वाली LDF सरकार पर कार्यकर्ताओं को परेशान करने और झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया है.
dharmpath.com dharmpath