Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 ‘आरआरआर’ ने जापान में की रिकॉर्ड कमाई | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » मनोरंजन » ‘आरआरआर’ ने जापान में की रिकॉर्ड कमाई

‘आरआरआर’ ने जापान में की रिकॉर्ड कमाई

October 30, 2022 9:04 pm by: Category: मनोरंजन Comments Off on ‘आरआरआर’ ने जापान में की रिकॉर्ड कमाई A+ / A-

साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है। यश और प्रशांत नील की केजीएफ ‘चैप्टर 2′ के बाद यह साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने हाल ही में जापान में भी कमाई के झंडे गाड़े हैं। आरआरआर’ ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1200 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में इसे मार्च और जापान के सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को रिलीज किया गया। आरआरआर’ जापान में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। इसके साथ ही आरआरआर’ ने जापानी बॉक्स ऑफिस के टॉप 10 चार्ट में भी एंट्री की है।

जापान में इस फिल्म ने एशियाई देश में किसी भारतीय फिल्म के लिए पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कलेक्शन करने का रिकॉर्ड बनाया है। इस फिल्म ने जेपीवाई 73 मिलियन ( भारतीय करेंसी में लगभग 4 करोड़ 7 लाख रुपये) कमाई की है। हालांकि जापान में अब तक रजनीकांत अभिनीत 1995 की मसाला फिल्म मुथु सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इसने 1998 में जेपीवाई 400 मिलियन (22 करोड़ 30 लाख रुपये) का कलेक्शन किया था।

 

‘आरआरआर’ ने जापान में की रिकॉर्ड कमाई Reviewed by on . साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है। यश और प्रशांत नील की केजीएफ 'चैप्टर 2' के बाद साल 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का पहाड़ खड़ा कर दिया है। यश और प्रशांत नील की केजीएफ 'चैप्टर 2' के बाद Rating: 0
scroll to top