Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the js_composer domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 6121
 राह चलती लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, बेसुध छोड़कर भागे आरोपी | dharmpath.com

Wednesday , 18 June 2025

Home » राज्य का पन्ना » राह चलती लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, बेसुध छोड़कर भागे आरोपी

राह चलती लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, बेसुध छोड़कर भागे आरोपी

October 31, 2022 3:29 pm by: Category: राज्य का पन्ना Comments Off on राह चलती लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, बेसुध छोड़कर भागे आरोपी A+ / A-

भोपाल। शहर के कटारा हिल्स इलाके में सोमवार सुबह एक राह चलती लड़की से दिनदहाड़े दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की सड़क के किनारे बेसुध हालत में मिली है, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कटारा हिल्स क्षेत्र की नंद विहार कॉलोनी के सामने सड़क किनारे लड़की बेसुध हालत में मिली। एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि लड़की ने पुलिस को दिए प्रारंभिक बयान में बताया है कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया है। रेप से उसने इनकार किया है। सिर्फ छेड़छाड़ की बात सामने आ रही है। लड़की ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना पार्क सिटी में काम करने जाती है। सोमवार सुबह 10.30 बजे वह वापस घर लौट रही थी, तभी रास्ते में मिले दो लड़के उस पर टूट पड़े। उसने विरोध किया, लेकिन वह बेसुध हो गई। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि लड़की की उम्र 18 साल के करीब है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

राह चलती लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, बेसुध छोड़कर भागे आरोपी Reviewed by on . भोपाल। शहर के कटारा हिल्स इलाके में सोमवार सुबह एक राह चलती लड़की से दिनदहाड़े दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की सड़क के किनारे बेसुध हालत में मिल भोपाल। शहर के कटारा हिल्स इलाके में सोमवार सुबह एक राह चलती लड़की से दिनदहाड़े दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। लड़की सड़क के किनारे बेसुध हालत में मिल Rating: 0
scroll to top