प्रियंका, अपर्णा के लिए लखनऊ दौरा अविस्मरणीय

लखनऊ, 29 जनवरी (आईएएनएस)। पल चैनल के धारावाहिक ‘ये दिल सुन रहा है’ की अभिनेत्री अपर्णा दीक्षित व प्रियंका पुरोहित इस सप्ताहांत लखनऊ दौरे पर लोगों से जबर्दस्त स्वागत पाकर हैरान रह गईं। उन दोनों ने यहां एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की।

वे दोनों यहां 24 जनवरी को अपने धारवाहिक का प्रचार करने पहुंची थीं। एक विशेष कार्यक्रम में पहुंची दोनों अभिनेत्रियों को लोगों ने घेर लिया और उनका खुलेदिल से स्वागत किया। इसे देखकर वे हैरान रह गईं।

अपर्णा ने एक बयान में कहा, “मैं हमारे प्रशंसकों से मिली प्रतिक्रिया से हैरान थी। मेरे लिए यह अविस्मरणीय अनुभव है, क्योंकि इससे पता चलता है कि वे हमारे काम को कितना पसंद करते हैं।”

वहीं, प्रियंका ने कहा, “यह लखनऊ की मेरी पहली यात्रा है। यह सबसे यादगार होगी। मैं हमारे धारावाहिक के प्रशंसकों से मिले प्यार को पाकर खुश हुई। इसने मुझे और बेहतर काम करने व दर्शकों को मनोरंजन के जरिये खुशी देने के लिए ज्यादा मेहनत करने को प्रेरित किया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493