पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान से कांग्रेस ने बनाई दूरी, कमलानाथ ने की निंदा

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पटेरिया के बयान से कांग्रेस ने दूरी बना ली है और उन्हें नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। इधर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी पूर्व मंत्री के बयान की निंदा की है।

कमलनाथ ने रजा पटेरिया के बयान की कढ़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी व उसका एक-एक कार्यकर्ता बापू के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत का पालन करता है। अहिंसा के मार्ग पर चलकर बलिदान देना हमारा कर्तव्य पथ है और इतिहास इसका गवाह है। महात्मा गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई और उसी राह पर चलकर आज तक हमारा देश, देशवासी, संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित हैं, पुष्पित और पल्लवित हुये हैं। 45 साल के राजनैतिक जीवन में मैंने हमेशा सत्य और अहिंसा का पालन पूर्ण अंत:करण से किया है और हमेशा करता रहूंगा। इस विषय पर कोई उंगली नही उठा सकता।

पूर्व सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में एक नेता का कथित वीडियो वायरल हो रहा है, यदि उसमें लेशमात्र भी सच्चाई है तो हम ऐसे बयान की कड़ी निंदा करते हैं। मैं देश के प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करता हॅू। मैं और कांग्रेस का एक-एक सच्चा कार्यकर्ता मन, वचन और कर्म से संविधान और लोकतंत्र की मजबूती और सत्य-अहिंसा के प्रति सदैव दृढ़ और प्रतिबद्ध हैं। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से राजा पटेरिया को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493