फराह को नई फिल्म की जल्दबाजी नहीं

मुंबई, 29 जनवरी (आईएएनएस)। नृत्य निर्देशक-फिल्मकार फराह खान का कहना है कि उन्हें अगली फिल्म बनाने की कोई जल्दबाजी नहीं है।

फराह की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ पिछले साल नवंबर में प्रदर्शित हुई थी, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, बमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह ने काम किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी।

फराह ने बुधवार को यहां एक पेंटिंग प्रदर्शनी में कहा, “इस साल मैं आराम कर रही हूं। मेरे तीन बच्चे हैं..उनको छुट्टियों पर लेकर जा रही हूं। फुटबॉल मैच का लुत्फ उठा रही हूं, परिवार के साथ समय बिता रही हूं..जीवन का आनंद ले रही हूं। मैं कोई मशीन तो हूं नहीं।”

फराह ने 2004 में फिल्म ‘मैं हूं न’ से फिल्म निर्देशन में कदम रखा था। उन्होंने शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ और अक्षय कुमार के साथ ‘तीस मार खां’ बनाई।

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अगली फिल्म भी शाहरुख के साथ बनाएंगी, उन्होंने कहा, “मुझे आशा है..शायद ऐसा ही होगा। हम एक विषय पर चर्चा भी कर रहे हैं।”

फराह इस समय रिएलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ की मेजबानी कर रही हैं। ‘बिग बॉस’ का फिनाले शनिवार को है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493